Breaking
Tue. Apr 8th, 2025

अभ्यार्थियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री से कहा – प्रदेश में 2 मुख्यमंत्री बदल गए आखिर कब जारी होगा एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम

एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से की मुलाकात

बिलासपुर। एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम की मांग को लेकर शनिवार को मुंगेली नाका स्थित सर्किंट हाउस में अभ्यार्थियों ने केेंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मुलाकात कि इस दौरान उन्होंने मंत्री से कहा कि प्रदेश में 2 मुख्यमंत्री बदल गए लेकिन अब तक एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी नहीं हो पाए। इंटरव्यूव हुए भी लगभग सालभर बीत गए है। शासन कब इन भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने वाली है। इस दौरान मंत्री तोखन साहू ने सभी अभ्यार्थियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द प्रदेश सरकार एसआई भर्ती के परिणाम जारी करेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि साल 2018 में जो भर्ती शुरू हुई थी, उसका रिजल्ट आज तक जारी नहीं हुआ है. जबकि सारी परीक्षा से संबंधित गतिविधियां अगस्त 2023 में पूरी कर ली गई थी। अब महज परिणाम घोषित करना है, लेकिन सरकार इसमें लेटलतीफी कर रही है। भर्ती प्रक्रिया जब डॉ.रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब शुरू हुआ। उसके बाद भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हुआ अब उनकी भी सरकार चली गई। ऐसे में अब तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय की सरकार बनी है। लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ।

  लगातार रिजल्ट को लेकर कर रहे प्रदर्शन


छत्तीसगढ़ में एसआई भर्ती परीक्षा के लिए साल 2018 में वैकेंसी निकाली गई थी। उस दौरान प्रदेश में भाजपा सरकार थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार आई और 5 साल तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया। वर्तमान में एक बार फिर भाजपा की सरकार प्रदेश की सत्ता पर काबिज है, लेकिन अब तक इसका रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। साल 2023 में इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर परीक्षा हुई थी। उसके बाद से अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है, जो आज तक जारी नहीं हुआ है. यही कारण है कि अब इन अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूट गया है। लगातार मंत्री बंगले और सडक़ पर रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed